मत्स्य पालन की आड़ में खनन करने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

रुड़की। सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन कर खानपुर ब्रह्मपुर गांव में गलत ढंग से चल रहे पट्टे को निरस्त किए जाने की मांग की। उन्होंने इस बारे में अनिल कुमार शुक्ला को पत्र भी सौंपा। एसडीएम ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि खानपुर ब्रह्मपुर के मौजे ब्रह्मपुर एक व्यक्ति के नाम से मत्स्य पालन का पट्टा जारी हुआ है। पट्टे धारक ने मौके पर कैमरे, चाहरदीवारी और कांटा भी नहीं लगा रखा है। आरोप है कि पांच सौ मीटर दूरी पर एक खनन स्टॉक में लगे कांटे को दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *