कोटद्वार-पौड़ी

महिला मोर्चा की नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के भाबर मंडल कार्यालय में महिला मोर्चा की नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीना रावत को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष, पूनम खंतवाल को भाबर मंडल अध्यक्ष, भाजपा संगठन में जिला महा मंत्री शशि बाला केष्टवाल, जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, मीडिया प्रमुख प्रीति कुलाश्री को मनोनीत करने पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु खण्डूडी, जिलाध्यक्ष पौड़ी नीलम मैंदोलिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, विनीता भट्ट, पार्षद गायत्री भट्ट, विमला शुक्ला, मंजू जखमोला, ममता थपलियाल, अनीता आर्य, अभिलाषा भारद्वाज, सिमरन बिष्ट, लता बलूनी, मानेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन04:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!