प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका

देहरादून।प्रतापनगर ब्लॉक में देवल गांव निवासी युवक की हत्या से आक्रोशित भीम आर्म के लोग प्रतापनगर कूच कर रहे थे, लेकिन प्रतापनगर में चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर रोक दिया। इससे नाराज होकर वह वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन और भीम आर्मी के बीच देर शाम तक वार्ता का दौर चलता रहा। प्रतापनगर के देवल गांव निवासी युवक केतन लाल की हत्या होने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने देवल जा रहे थे। लेकिन नरेंद्रनगर में बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स और आईटीबीपी तैनात कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नोटियाल ने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। तीन सप्ताह बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। हम पीड़ित परिवार से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करने देवल गांव जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन रोक दिया। जब तक हम पीड़ित परिवार से नहीं मिल जाते हैं, धरने पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *