बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 4616 पहुंची संख्या, 454 एक्टिव केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 39 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 4616 पहुंच गई है। जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने से जहां लोगों में दहशत है, वहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर कोटद्वार निवासी 27 वर्षीय महिला, एकेश्वर ब्लॉक के इन्द्रापुरी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 21 वषीय युवती, 74 वर्षीय वृद्धा, 52 वर्षीय महिला, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 68 वर्षीय वृद्धा, 16 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष, द्वारीखाल ब्लॉक के हंस अस्पताल में भर्ती 36 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवक, चौबट्टाखाल निवासी 33 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गोला बाजार श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, खोलाचोरी पौड़ी निवासी 24 वर्षीय युवती, पौड़ी निवासी 25 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, ल्वाली पौड़ी निवासी 20 वर्षीय युवक, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय पुरूष, थलीसैंण ब्लॉक निवासी 28 वषीय महिला, 48 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 30 वषीय महिला, 48 वर्षीय महिला, परसुण्डाखाल पौड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 40 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, पांच वर्षीय बालक, 73 वर्षीय वृद्ध, रामलीला मैदान पौड़ी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, पाबौ ब्लॉक निवासी 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टूनेट रूप से 1 लाख 12 हजार 646 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 1 लाख 5 हजार 389 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2 हजार 641 लोगों कीिरपोर्ट लम्बित है। 4 हजार 616 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 4 हजार 119 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 43 की मृत्यु हुई। जिले में 454 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 87 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 28 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 59 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 14 लोग हैं, जिनमें 3 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 3 सीसीसी कौड़िया कैम्प में, 8 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है।
जनपद में होम आइसोलेशन में 296 लोग हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में 42, कोट, नैनीडांडा, कल्जीखाल ब्लॉक में चार-चार, खिर्सू 66, दुगड्डा 25, द्वारीखाल, रिखणीखाल ब्लॉक में दो-दो, यमकेश्वर 22, थलीसैंण 8, पाबौ 3, पौखड़ा 94, एकेश्वर, जयहरीखाल ब्लॉक में एक-एक, बीरोंखाल 5 सहित 13 अन्य जिलों के शामिल है। वहीं वर्तमान में 800 पीपीई किट, 8 हजार 126 एन-95 मास्क, 13 हजार 533 थ्री लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 12 हजार 400 वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!