तीरंदाजी में देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा का रहा दबदबा

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के मुकाबले हुए। इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम स्पर्धाओं में देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा की टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रविवार को इंडियन राउंड महिला वर्ग में मानषी राणा ने स्वर्ण, सनाया भंडारी ने रजत और तोषी जनार्दन ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में आदर्श पंवार प्रथम, अनिरुद्ध बिष्ट द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। कंपाउंड महिला वर्ग में विनीता, अनुष्का और नंदनी राणा ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में शिवम वर्मा प्रथम, भीम यादव द्वितीय और ऋषभ त्यागी तृतीय रहे। रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण, अनीष राज ने रजत और चैतन्य सती ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनन्या बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और कीर्ति नव्याल तृतीय रही। ओलंपिक इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नमन ने स्वर्ण, आशीष ने रजत और आदर्श ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मानषी राणा प्रथम, तोषी द्वितीय और सनाया भंडारी तृतीय रहीं। ओलंपिक रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी, चैतन्य सती और कार्तिक राणा ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में अनन्या, दिव्यांशी और कीर्ति ने पदक हासिल किए। ओलंपिक कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिग्विजय प्रथम, अभिषेक रावत द्वितीय और शिवम वर्मा तृतीय रहे। महिला वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण, विनीता ने रजत और जिया ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून ने स्वर्ण, उत्तराखंड पुलिस ने रजत और ऊधमसिंह नगर ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार प्रथम और अल्मोड़ा द्वितीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *