श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरित

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़ श्री रामलीला कमेटी कोटद्वार की रामलीला मंचन सम्पन्न होने के उपरांत सिद्धबली मंदिर समिति के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्र्ष भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर पुरस्कार वितरण के साथ रामलीला मंचन का विधित समापन किया गया। इस अवसर पर सिद्धबली मंदिर समिति के डॉ. रविंद्र नेगी, दिनेश जुयाल, गढ़ श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष आशारााम, चंद्र मोहन बिष्ट, मदन सिंह, पंडित ओमप्रकाश कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *