प्रधानों का हंगामा, बीडीसी बैठक का बहिष्कार

नारायणबगड़। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। बैठक में ग्राम प्रधानों ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जमीन पर बैठकर बैठक का विरोध किया। ग्राम प्रधान संगठन बीडीसी बैठक का विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। इसके बाद बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान शुरू से ही आक्रामक दिखे। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र खत्री, बीपी सती ने कहा कि सरकार की ओर से वीबीजीरामजी योजना में कई प्रकार की जटिलताएं आ रही हैं। इससे न तो समय पर मजदूरों की हाजिरी लग पा रही है और न ही मजदूरों का भुगतान हो पा रहा है। ऐसे में गांव के विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने शीघ्र प्रधानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी और प्रमुख ने ग्राम प्रधानों से बात करने का प्रयास किया लेकिन ग्राम प्रधान नहीं माने और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए। इसके बाद बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की गई जिसमें लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, नेटवर्क के मुद्दों पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द सिंह भाकुनी, एसडीएम यशवीर सिंह, भगवती सती, बीना नेगी, सुरेंद्र लाल, दलवीर आर्य, विपिन मनोड़ी, नीरज नेगी, भूपेंद्र सिंह, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *