प्रमोद कुमार चौधरी बनें गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड की कार्यकारिणी के पुनर्गठन में कोटद्वार निवासी प्रमोद कुमार चौधरी को गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष और एडवोकेट जीवन कुमार ‘जौनी’ को कोटद्वार का जिलाध्यक्ष चुना गया है। दोनों को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयन पत्र प्रदान किए गए।


इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से भी प्रमोद कुमार चौधरी, एडवोकेट जीवन कुमार ‘जौनी’ और प्रो. दिवाकर बुद्धा को सम्मानित किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित प्रेस क्लब में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव सीपी सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी की उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें कोटद्वार निवासी प्रमोद कुमार चौधरी को गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष तथा एडवोकेट जीवन कुमार ‘जौनी’ को कोटद्वार का जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय और अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को चयन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. केएस रंधावा, पूर्व न्यायाधीश चिरंजी लाल, डॉ. आशा टम्टा, अकादमी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र लाल आय, प्रो. दिवाकर बुद्धा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, देहरादून स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, गढ़वाल मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद कुमार चौधरी, एडवोकेट जीवन कुमार ‘जौनी’ और प्रोफेसर दिवाकर बुद्धा को सम्मानित किया गया। शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी और मंडल अध्यक्ष अनूप पाठक ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *