जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विनोद नौटियाल एडवोकेट हाईकोर्ट, पूर्व अध्यक्ष बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, पूर्व अपर महाधिवक्ता व पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की खण्डपीठ अविलंब आईडीपीएल ऋषिकेश में बनाई जाय।

कई वर्षों पूर्व खण्डपीठ की मांग हल्द्वानी के पास की अनुपयुक्त भूमि बार-बार प्रस्तावित कर दबाई व विलम्बित की जा रही है। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ नैनीताल में ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक हुआ तो इस सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी।