कुर्सी दौड़ में चित्रा, वंश रहे अव्वल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में शरदकालीन खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को प्री प्राइमरी वर्ग में कुर्सी रेस, स्पून रेस, खो-खो, सीनियर वर्ग में बैडमिंटन, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं में निखार आता है, वहीं उनके शारीरिक विकास के साथ मनोरंजन भी होता है। कहा कि शिक्षण कार्य के साथ समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

बुधवार को आयोजित प्राइमरी वर्ग कुर्सी दौड़ में कक्षा एक की चित्रा प्रथम, कार्तिकेय द्वितीय, अवंतिका तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में कक्षा दो के वंश, अयांश और अंकित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग खो-खो में आर्यभट्ट सदन विजयी रहा। प्री-प्राइमरी कक्षा नर्सरी बालक वर्ग बैलून रेस में अक्ष रावत, श्रेष्ठ रावत, रुद्र, एल.के.जी बैलून रेस बालिका वर्ग में वेदिका, वैष्णवी, अवंतिका, कुर्सी दौड़ यू. के.जी बालिका वर्ग में अनोखी उनियाल, वैष्णवी नेगी, काव्या नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बैडमिंटन बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन के अभिनव नेगी ने रामानुजन सदन के अनुज पंथवाल को परजित कर जीत हासिल की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।