ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना वैदेही क्लब

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दीपावली एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वीरांगना वीरबाला तीलू रौतेली की स्मृति में युवा समिति काण्डा मल्ला द्वारा प्राथमिक विद्यालय काण्डा मल्ला में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैदेही क्लब ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पालीधार पोखड़ा की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।


इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। दो दिनों तक चले इस रोमांचक खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। समिति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा वीरांगना तीलू रौतेली के साहस और शौर्य की स्मृति को जीवंत रखना है। युवा समिति ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी क्षेत्र में खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *