लोकतंत्र की ताकत से जनता की आवाज बुलंद करें

कांग्रेस ने पौड़ी में चलाया हस्ताक्षर अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस के गढ़वाल प्रभारी पूर्व राज्य आंदोलकारी प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत से जनता की आवाज बुलंद करें और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।


प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, जनता पर हो रहे राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक अत्याचारों, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड, प्रदेश की जमीनों और नौकरियों से जुड़े मुद्दों पर महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। प्रदेशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांवों, बाजारों और शहरों तक अभियान चलाकर जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। हस्ताक्षर अभियान में जिला कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी सहित ब्लॉक एवं नगर के सभी मोर्चा के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *