लाखों की लागत से लगी कूड़ा निस्तारण मशीन बनी शोपीस

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत योजना से लाखों रुपये की लागत से स्थापित कूड़ा निस्तारण मशीन इन दिनों धूल फांक रही है। डेरारवाल, बणियों, पालकोट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कूड़े के निस्तारण के उद्देश्य से लगाई गई इस मशीन का आज तक संचालन नहीं हो पाया है। मशीन के निष्क्रिय पड़े रहने से क्षेत्र के ग्रामीणों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से सरकारी धन खर्च कर यह मशीन स्थापित की गई थी, वह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। एक ओर गांवों में कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई मशीन बिना उपयोग के पड़ी है। कहा कि जनहित मेें जल्द से जल्द मशीन का संचालन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *