बैकुंठ चतुर्दशी पर की भगवान विष्णु की आराधना

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : मंगलवार को बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के दिन श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत और स्मरण करने से भक्तों को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते महिलाओं ने मंदिर में दीप जलाकर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। देर शाम तक श्री सत्यनारायण मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के दीप प्रज्ज्वलित करने का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *