नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे। इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *