देहरादून। भुली योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से योजना के तहत केवल 5.23 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश की बाकी महिलाओं को इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिलेगा। गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि लाभार्थियों की संख्या तय करने का आधार क्या है और बाकी महिलाओं को योजना से बाहर रखने की वजह क्या है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के झांसों में आने वाली नहीं है। सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनका लाभ कितने लोगों तक पहुंचेगा।