प्रदेश के 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं। उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर और सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए।
बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की बात धैर्य से सुनें और उसे जरूरी दस्तावेजों व प्रक्रिया की सही जानकारी तदें। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *