सीएम ने किया हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली दो महिलाओं को सम्मानित
अल्मोड़ा। हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली अल्मोड़ा की दो महिलाओं को सम्मानित किया गया है। बीते दिनों अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं को नगद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हस्तशिल्प के क्षेत्र में शॉल बनानी वाली भगवती देवी को प्रथम और चंपा देवी को दूसरे स्थान के लिए पुरस्कार मिला। सीएम ने कहा कि हस्तशिल्प के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाएं इससे जिले की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि वह जिला उद्योग केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शॉल बनाने का कार्य कर रही हैं।