मकान की छत में घुसा अनियंत्रित कैंटर
चम्पावत। चम्पावत जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग धौन में गुरुवार देर रात एक कैंटर मकान की छत में घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया। जानकारी के मुताबित कैंटर यूके 05 सीए 0406 गुरुवार को टनकपुर से पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था। इधर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बाताया कि कैंटर वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर सीमेंट लेकर आ रहा था। जो देर रात धौन के पास अनियंत्रित होकर मकान की छत में घुस गया। मकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं चालक जितेन्द्र सिंह को मामूली चोट आयी हैं। चालक सुवाकोट पिथौरागढ़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कैंटर में चालक अकेला था।