Uncategorized

महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट ने निर्धन कन्या का विवाह कराया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट और सामाजिक संगठनों के लोगों ने निर्धन कन्या का विवाह धूमधाम से कराया। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में निर्धन कन्या का कन्यादान किया। साधूनगर की युवती का विवाह बग्गा चौवन के युवक से हुआ। इस दौरान दुल्हन के लिए आभूषण, कपड़े भी सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से दिये गये। लोगों ने गृहउपयोगी जरूरी सामान भी गिफ्ट में दिये। यहां बारातियों और घरातियों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया था। दोनों परिवारों ने महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों का आभार जताया। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल, शिव कुमार मित्तल, सुरेश सिंघल, सुरेश अग्रवाल, खीमानंद जोशी, सुरेश गर्ग, राजेंद्र कुमार, सुरेश अग्रवाल, राजाराम, धनेश ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!