पिथौरागढ़ के भाजपाईयों ने की नए सीएम से मुलाकात

पिथौरागढ़। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा की गई। सीएम ने सीमांत के विकास का भरोसा दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी व पूर्व जिला महामंत्री गिरीश जोशी ने देहरादून में सीएम तीरथ रावत को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम तीरथ रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से कार्य करने का कार्य किया जाएगा। संगठन व भाजपा कार्यकर्ताओं के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *