हिमांशु बने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर कांग्रेस के महासचिव हिमांशु गाबा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाबा को बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ संगठन ने जिम्मेदारी दी है, उसका निस्वार्थ भाव से निर्वहन किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया जाएगा। शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष ने गाबा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र भेजकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।मनोनीत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गाबा ने बताया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर पार्टी को संगठित व मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही कार्यकर्ताओं की एक बैठक करके आगामी विधानसभा को फतेह करने पर मंथन होगा। ताकि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि तराई बड़ा जिला होने के नाते संगठन ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसके लिए आपसी सामंजस्य स्थापित कर जिले के पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *