मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
चम्पावत। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। गुरुवार को कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन कर्मचारी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। बुधवार को मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन और महामंत्री जीवन ओली ने बताया कि गुरुवार को कर्मचारियों के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में धीरेंद्र भंडारी, मिंटू सिंह राणा, पंकज कुमार, रमेश चंद्र, नवीन देउपा, रघुनंदन पंत, एमएस जीना, महेश सिंह, नंदन सिंह परिहार, राजेंद्र भट्ट, वीरेंद्र कार्की, उमेश थापा, संतोष पुरी, गिरीश पांडेय, गजेंद्र गिरी, मुकेश जोशी, श्याम सिंह, संदीप सिंह मेहता, संतोष उप्रेती समेत तमाम कर्मी शामिल रहे।