कोटद्वार-पौड़ी

पुलिस की साइबर सेल ने पीड़ित को लौटाएं 4 हजार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस की साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में एक व्यक्ति को 4 हजार रूपये वापस लौटाएं है। गत शुक्रवार को भी साइबर सेल ने एक पीड़ित के 20 हजार रुपये लौटाएं थे। पुलिस ने सभी लोगों से किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहने, किसी को भी अपना एटीएम पिन कोड, ओटीपी शेयर ना करने, अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करने, अन्जान क्यूआर कोड स्कैन ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सैल पौड़ी से संपर्क करें।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे है। लोग इन ठगों के झांसे में आकर अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी उन्हें दे रहे है। जिस कारण साइबर ठग आसानी से ठगी कर रहे है। साइबर ठगी के शिकार लोग सूचना साइबर सेल को दे रहे है। सूचना पर साईबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। साइबर सेल को अभी तक कई मामलों में सफलता भी मिली है। निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों डबराल कालोनी देवी रोड सिताबपुर कोटद्वार निवासी यशोदा डबराल पुत्री किशोर चंद्र डबराल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 4000 रूपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 4000 रूपये की धनराशि वापस लौटाई है। उन्होंने बताया कि झंडीचौड़ पूर्वी निवासी रविंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह के साथ गूगल पे के माध्यम से हुई 20 हजार रूपये की ठगी हुई थी। शुक्रवार को उसे भी ठगी की 20 हजार रूपये की घनराशि वापस दिला दी है। टीम में निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रफत अली, कांस्टेबल कैलाश शाह, अरविंद राय आदि शामिल थे। पुलिस की साइबर टीम में निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रफत अली, कांस्टेबल कैलाश शाह, कांस्टेबल अरविंद राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!