मेयर ने किया बस स्टॉपेज का उद्घाटन
ऋषिकेश। बीरपुर खुर्द में सोमवार को रोटरी क्लब के सहयोग से बने बस स्टॉपेज का मेयर अनिता ममगाईं ने उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं भी नगर निगम प्रशासन को सहयोग कर रही हैं। रोटरी क्लब ने बीरपुर खुर्द में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बस स्टॉपेज का निर्माण किया है। इससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान क्लब सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजीव शर्मा, राकेश अग्रवाल, डॉ. रवि कौशल, अजीत सिंह, मनोज वर्मा, विशाल तायल, गोपाल प्रसाद, बलवंत सिंह डंग, सुशील गोयल, राजीव गर्ग, डॉ. हिमांशु, जितेंद्र बर्थवाल, गोविंद अग्रवाल, पार्षद लव कंबोज, विजय बडोनी, यशवंत सिंह, अनीता प्रधान, गुरविंदर सिंह गुरु, अजीत गोल्डी, ममता नेगी, रजनी बिष्ट, दिनेश बिष्ट, प्रमिला त्रिवेदी, सच्चिदानंद भट्ट, दिनेश बिष्ट, धीरेंद्र कुमार, गौरव कैंथोला, शीलू अग्रवाल, प्रिया ढकाल, निर्भय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।