संवाददाता, चम्पावत। सीमांत मंच-तामली मोटरमार्ग में एक मैक्स वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गयी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। वाहन में केवल चालक ही सवार था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम चम्पावत से तामली जा रही मैक्स संख्या यूके 03 टीए 0283 सीमांत मंच तामली मोटर मार्ग में चतुरकोट के समीप असंतुलित होकर दस मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक सिमिया गांव निवासी प्रकाश सिंह पुत्र सोबन सिंह बाल-बाल बच गया। उन्हें मामूली चोट आई। घायल चालक को एक बाइक सवार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वाहन चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि मोड़ में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। इधर, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।