पुरानी पेंशन बहाली को महाराज से मिला शिष्टमंडल
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने तिलवाड़ा में गढ़वाल मंडल एवं जनपद रुद्रप्रयाग कार्यकारिणी की ओर से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारी हित में शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए। यह पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य हित में भी है। इस मौके पर रुद्रप्रयाग जनपद कार्यकारिणी संरक्षक रणवीर सिंह सिंधवाल, अध्यक्ष अंकित रौथाण, दुर्गाप्रसाद भट्ट, रजनीश मैठाणी सहित बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।