कांग्रेसी पार्षदों ने की नगर निगम में महापौर पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की भत्र्सना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों की आयोजित बैठक में नगर निगम के खाते से लगभग तेईस लाख रूपये की धनराशि का गबन को लेकर आक्रोश प्रकट किया गया। तथा भाजपा पार्र्षदों के द्वारा महापौर पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की घोर भत्र्सना की गयी है। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में पार्षद ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम बन जाने के बाद से भाजपा सरकार ने महापौर की वित्तीय पावर समाप्त कर दी है। लेकिन भाजपा पार्षद जान बूझकर महापौर की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हुए वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाा रहे है। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के खाते से निकाली गयी धनराशि के आरोपियों की जांच के लिए प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित शहरी विकास मंत्री व सचिव शहरी विभाग को भी ज्ञापन भेजा जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जायेगा। पार्षदों ने भाजपा पर जानकारी न होने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर जानकारी के एक दूसरे पर लांछन लगाना ठीक नही है। कहा कि जब तक आरोपियों की पहचान नही होती तब तक कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद चुप नही बैठेगें इस मौके पर नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, प्रवेन्द्र सिंह रावतख् अनिल नेगी, सूूरज प्रसाद, अंजुम, अमित नेगी, कुलदीप कम्बोज, राकेश बिष्ट जगदीश मेहरा, पिंकी रावत हरीश नेगी आदि मौजूद थे।