सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की मांगों के निराकरण की मांग

नई टिहरी। आदर्श राशनिंग डीलर्स वैलफेयर सोसायटी की टिहरी शाखा ने बैठक कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार मांगों पर उचित कार्यवाही की मांग की। साथ ही निर्धारित मानदेय की मांग भी रखी। सोमवार को बौराड़ी स्थित होटल में आदर्श राशनिंग डीलर्स के अध्यक्ष विनय पाल सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि राशन डीलर लंबे समय से सरकार से मांगों का समाधान करने की मांग करते आ रहे है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया। बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया। अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का मानदेय निर्धारित करे। प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना का भाड़ा भी उन्हें तत्काल दिया जाए। कहा बीते दो वर्षों से उनका खाद्य्यन भाड़ा लंबित पड़ा है, जिसका उन्हें शीघ्र भुगतान किया जाए। पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक प्रस्थतियों के अनुरुप सस्ता गल्ला विक्रेताओं का बीमा किया जाए, साथ ही प्रत्येक वर्ष खाद्यन्न ढुलान के भाड़े में वृद्धि की जाए। बैठक में जिला महामंत्री सतीश जोशी, गंगा प्रसाद नौटियाल, सोहन लाल कुकरेती, गब्बर सिंह पुंडीर, दीपक कोठारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *