शहर में बढ़ रहीं चोरी की वारदातें

कोटद्वार। शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई महीनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। कोटद्वार में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने अधिकांश चोरियों का खुलासा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है, तो आए दिन शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *