एसडीएम ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण

रुद्रपुर। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने प्रशासन की टीम के साथ सिरौली कलां में कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र में तैनात कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। गुरूवार को सिरौली के वार्ड 18, 19, 20 में सात कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए। जिसमें लगभग 700 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कोविड-19 नोडल अधिकारी ज्ञानचंद, सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. एचसी त्रिपाठी के साथ टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। मिश्रा ने बताया कि जो लोग कोरोना टीका लगवाने से वंचित रह गये है, उनके लिए बड़े पैमाने पर निºशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी समाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लेकर जाए एवं कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए समाज को बचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *