नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार पहले से और धीमी हो गई है। भारत में कोरोना वायरस की आर वैल्यू एक एक से भी नीचे आ गई है। यह आर वैल्यू अगस्त के अंत में 1़17 से गिरकर सितंबर के मध्य में 0़92 हो गई, जो दर्शाता है कि देश भर में संक्रमण का प्रसार धीमा हो गया है। हालांकि, कुछ प्रमुख शहरों, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु के आर-वैल्यू 1 से अधिक हैं। दिल्ली और पुणे का आर-वैल्यू 1 से नीचे आ गई है।
महाराष्ट्र और केरल में राहत के संकेत मिले हैं। इन दो राज्यों में आर वैल्यू 1 से नीचे हो गई है। बता दें कि इन दोनों राज्यों में वायरस तबाही मचा चुका है। देश में अगस्त के अंत में वायरस की आर वैल्यू 1़17 थी। 4-7 सितंबर के बीच यह घटकर 1़11 पर और अब यह 1 से भी नीचे आ गई है।
इंस्टीट्यूट अफ मैथमैटिकल साइंसेज, चेन्नई के सीताभरा सिन्हा ने कहा, अच्छी खबर यह है कि भारत का आर 1 से कम बना हुआ है, जैसा कि केरल और महाराष्ट्र में है, इन दो राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। सिन्हा आर-वैल्यू की गणना करने वाले शोधकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई का आर-वैल्यू 1़09, चेन्नई का 1़11, कोलकाता का 1़04, बेंगलुरु का 1़06 है।