मिशन 2022 विजय के लिए भाजपा का चुनाव अभियान तैयार, सौ दिन के सौ काम रणनीति बनी
लखनऊ ,एजेंसी। उत्तर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की संरचना तैयार कर ली गई और योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार भी हो चुका। अब भारतीय जनता पार्टी तय कर चुकी है कि एक दिन भी आराम किए बिना पूरी ताकत से मिशन 2022 में जुटा जाए। संगठन ने तय किया है कि दो चरणों में प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया जाएगा। सौ दिन के सौ कामश् नाम के चुनाव पूर्व अभियान की रूपरेखा बना ली गई है। अंतिम स्वीति के लिए योजना केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है। संगठन की कमान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संभाले हैं तो चुनावी रणनीति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सहप्रभारी के रूप में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रबंधन संभाल रहे हैं। बाकी छह सह प्रभारियों को क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पिछले दिनों यह सभी दिग्गज कई दौर की बैठकें करने के बाद चुनाव अभियान की रूपरेखा तय कर चुके हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनाव अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला अभियान चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक चलेगा। इसके लिए आगामी एक अक्टूबर से दस जनवरी, 2022 तक की अवधि प्रस्तावित की गई है। इस चरण को श्सौ दिन के सौ कामश् नाम दिया गया है। एक-एक दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली गई है। अंतिम स्वीति के लिए रूपरेखा केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। इन सौ दिनों में समाज के हर वर्ग से जनसंपर्क पर ही खास जोर रहेगा। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में जो सात नए मंत्री बनाए गए हैं, वह भी अपने-अपने जाति वर्ग और क्षेत्र में इसी दौरान श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् का संदेश पहुंचाने में जुटेंगे। यह अभियान समाप्त होने पर जनवरी से पार्टी चुनावी जनसभाएं शुरू करेगी।