अपर सचिव ग्राम्य विकास ने ब्लक स्तरीय विकास कार्यों का निरीक्षण किया

Spread the love

नई टिहरी। अपर सचिव ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप ने नरेन्द्रनगर के ओणी, सोनी तथा चंबा ब्लक के जड़धार गांव में ब्लक स्तरीय विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हिंडोलाखाल और चंबा ब्लक के दफ्तरों का निरीक्षण कर ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
अपर सचिव ग्राम्य विकास ने चंबा ब्लक सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेते हुये आजीविका मिशन ग्रोथ सेंटर के तहत महिला समूहों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई। कहा महिला समूह की आर्थिक को और मजबूत करने तथा ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिये ग्राम विकास अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिऐशन टिहरी शाखा के पदाधिकारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांग पत्र ग्राम्य विकास विभाग अपर सचिव को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष ने रिक्त पड़े ग्राम विकास अधिकारी पदों पर नियुक्ति, ग्राम विकास अधिकारी की पदोन्नति की मांग, ग्राम्य विकास अधिकारियों का मूल ग्रेड वेतन 2800 किये जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। मौके पर संगठन सचिव अमन बिष्ट, वीरु शाह, संरक्षक डीपी चमोली, विनय बहुगुणा, आशीष जोशी, अजयपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *