कोविड की रोकथाम को बैठक में रणनीति तय

नई टिहरी। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जिला कार्यालय सभागार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जज अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सचिव अशोक कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने व नये ओमिक्रन वेरियंट को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अशोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित देते हुये कहा कि सेम्पिलिंग बढ़ाये, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे, जेल, स्कूलों, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, पंचायत भवन, बस अड्डों व सभी सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण रोकथाम एवं बचाव संबंधी जन-जागरूकता प्लैक्सी, बैनर, पोस्टर लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर, ब्लक स्तर एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में भी जागरूक करें। चौक पोस्टों पर या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से, कूड़ा वाहन के माध्यम से वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धनोल्टी में चौकिंग बेरियर लगाना सुनिश्चित करें। एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह ने बताया कि कोविड के मध्यनजर कोविड पजिटिव वालों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जायेगी। हर पोलिंग स्टेशन में थर्मल मशीन की व्यवस्था होगी। नोमिशन के दिन चेम्बर में 2 व्यक्ति ही आ सकेंगे, साथ ही नोमिनेशन फाइल के लिए सिक्योरिटी डिपजिट अनलाइन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *