कोटद्वार-पौड़ी

चौबट्टाखाल से महाराज दोबारा मैदान में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। चौबट्टाखाल विधानसभा से भाजपा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे सतपाल महाराज पर भरोसा जताकर दूसरी बार मैदान में उतारा है। 2017 विधानसभा चुनाव में सिटिंग विधायक तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर भाजपा ने सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल सीट से प्रत्याशी बनाया था। जिसमें सतपाल महाराज ने पार्टी के भरोसे पर खरा उतर कर बड़ी जीत दर्ज की थी। वही 2022 में फिर भाजपा ने हॉट सीट चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा द्वारा प्रत्याक्षी बनाये जाने पर सतपाल महाराज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि चौबट्टाखाल सीट को दुबारा भारी बहुमत के साथ भाजपा की झोली में डालेंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा का कहना है कि हमें पूर्ण विश्वास था कि चौबट्टाखाल से दुबारा सतपाल महाराज को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। कहा कि उनको टिकट मिलते ही विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है और आज से ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जीत की तैयारी में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!