गुलदार ने घर में घुसकर किया हमला, किशोर घायल

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले के कोट विकासखंड के बनेल्स्यू पट्टी के ग्राम छैतूड़ में गुलदार ने घर में घुसकर एक किशोर पर हमला कर दिया। जिससे किशोर घायल हो गया। गनीमत रही कि किशोर के साथ उसके परिजन भी सो रहे थे, जिससे शोर होने पर गुलदार भाग गया और किशोर की जान बच गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय साहिल बिष्ट पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट बुधवार रात को अपने घर में सो रहा था। तभी गुलदार ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। साहिल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बहेड़ाखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेन्द्र नयाल ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *