युकां ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
चम्पावत। युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, कुमाऊं प्रभारी प्रदीप सूर्या, जिला प्रभारी देवेन्द्र धौनी, जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी का पहाड़ी उत्पाद से स्वागत किया। रविवार को युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। युवा कांग्रेस भुवन चौबे, जिला महासचिव चिराग फर्त्याल आदि ने विचार रखे। इस दौरान संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष के लिए शुभम ढेक, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष के लिए नीरज कालाकोटी, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, लोहाघाट नगर अध्यक्ष के लिए सोनम बोहरा को मनोनित किया। वहां कविराज मौनी, त्रिभुवन चम्याल, शुभम ढेक, लोकेश पांडेय, गोकुल कोहली, प्रकाश मेहरा, चेतन चम्याल, अशोक मेहरा, ललित पाटनी, पूरन महराना, अजय गोरखा, आनंद अधिकारी मौजूद रहे।