उत्तराखंड

भट्टी गांव का गुलदार नरभक्षी घोषित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गुरुवार शाम बुजुर्ग महिला को बनाया था निवाला
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी:पौड़ी के भट्टी गांव में गुरुवार शाम बुजुर्ग महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग ने नरभक्षी घोषित कर दिया है। गुलदार को कैद करने के लिए वन विभाग की ओर से गांव के आसपास दो पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही गांव में वन कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
पौड़ी रेंज के पाबौ ब्लाक में लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सपलोड़ी में महिला को मारने के करीब दो सप्ताह बाद ही भट्टी गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना दिया था। शुक्रवार को ग्रामीणों के आक्रोश को डीएफओ गढ़वाल और अन्य अफसरों को झेलना पड़ा था। पाबौ में एक के बाद गुलदार के हमलों पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संज्ञान लिया और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से सक्रिया गुलदार को तत्काल नरभक्षी घोषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया। गढ़वाल वनप्रभाग के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि विभागीय टीम यहां तैनात है। गुलदार नरभक्षी घोषित हो गया है। अब यहां पिंजरे लगाने के साथ ही शिकारी भी तैनात किया गया है। साथ ही गुलदार पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाएं गए है ताकि कोई गतिविधि हो उसे देखा जा सके। टीम को भी गुलदार पर नजर रखने के लिए कहा गया है,ताकि किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!