उत्तराखंड

सभी को परिवार के रूप में जोड़ता है संघ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) के समापन कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि हमारे देश-धर्म पर समय-समय पर आक्रमण हुए, लेकिन कोई भी हमारा बाल बांका नहीं कर पाया। उसका मुख्य कारण परिवार था। हम संयुक्त परिवारों में रहा करते थे। संघ वही परिवार है जो सभी को परिवार के रूप में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जैसे कभी श्री राम के सहयोगी वानर और भालू थे, श्री ष्ण के साथी ग्वाल-बाल थे, उसी तरह स्वयंसेवक आज इस राष्ट्रयज्ञ में ड़ हेडगेवार के सहयोगी हैं। देश के पास पूर्णरूप से इस राष्ट्रयज्ञ को समर्पित प्रचारकों का इतिहास है । शनिवार को भेल सेक्टर -2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक स्वयंसेवकों ने विभिन्न योग-व्यायाम, नियुद्घ, दंड का प्रदर्शन किया। मंचासीन अतिथियों का परिचय वर्ग कार्यवाह विजय कुमार ने कराया। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य और प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जेनन्द कुमार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी द्वारा हिन्दू पताका शाही स्थापित की। जब रामायण और महाभारत हैं तब तक हम जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में कभी भी जाति-धर्म के नाम पर महत्ता नहीं मिला, यहां कर्मो के आधार में महत्ता मिली है। जेनन्द कुमार ने कहा कि जिस देश की संस्ति को नष्ट करना हो उसके इतिहास में विष डाल दिया जाता है। आक्रांताओं ने वही लिखा, जिसमें उनकी बढ़ाई हो। उन्होंने हिंदुओं को बांटने के लिए उसे जातियों में तोड़ने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!