गंगोत्री से गंगा जल लेकर स्वतंत्रता सेनानियों का जत्था इंदौर रवाना

Spread the love

देहरादून। स्वतंत्रता सेनानियों के राष्ट्रीय सम्मेलन इंदौर के लिए गुरुवार को दून से सचिव अवधेश पंत के नेतृत्व में गंगोत्री का गंगा जल लेकर सेनानियों व उनके परिजनों का एक जत्था श्रीमहंत गुरु राम राय दरबार साहब का आशीर्वाद लेकर रवाना हो गया। अवधेश पंत ने इस मौके पर सरकार से मांग की आजादी के 75 में वर्ष में स्वतंत्रता सेनानियों की लम्बित मांगों पर तुरंत विचार कर कार्यवाही की जानी चाहिए। जिस प्रकार 25 वी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया था। सेनानी परिवार भी सरकार से अपेक्षा करते हैं की हीरक जयंती के वर्ष पर सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाए। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल, डा़ एसके गोविंद ने माल्यार्पण कर सभी सेनानियों को विदा किया। इस अवसर पर सेनानी परिवार के सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान, सुलोचना, चंपा देवी, एसके गुप्ता, आरके अग्रवाल, विपुल सकलानी, गुलशन, सोम प्रकाश शर्मा, राकेश महेंद्रु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *