देहरादून()।जीएमएस रोड पर गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बीते नौ फरवरी को हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। सुभाष नगर निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हादसे में अमनदीप के सिर, चेहरे और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। — बाइक की टक्कर से व्यक्ति को कई फ्रेक्चर : आईएसबीटी के पास मेहूंवाला में बीते 28 दिसंबर को बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रगति विहार, सेलाकुई निवासी प्रीति राणा ने पुलिस को बताया कि उनके पति नागेंद्र छेत्री (43 वर्ष) आईएसबीटी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इस मामले में पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पटेलनगर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है।