सुरंग के अंदर से गुजर रहा था बाइक सवार, कार की टक्कर से मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

Spread the love

उत्तरकाशी()। उत्तरकाशी तांबाखानी सुरंग के अंदर से गुजर रहे बाइक सवार को एक कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था। इसी वक्त बाइक को अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।
परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा: सुरंग के अंदर बाइक सवार की दुर्घटना में मौत मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द से जल्द वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से टक्कर मारकर फरार चल रहे आरोपी चालक को पकड़ने की मांग रखी। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से गाड़ी का पता न लगाने पर मृतक के परिजन और गांववासी भड़क गए। पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *