जमीन बेचने के के नाम पर हड़पे दस लाख, मुकदमा

Spread the love

हरिद्वार। जमीन के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी गई। रानीपुर पुलिस ने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शिवालिक नगर निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया कि ग्राम पूरनपुर में उसे जमीन की जरूरत थी। एक प्रपर्टी डीलर ने उन्हें पूरनपुर निवासी रोशन लाल से मिलवाया था। रोशनलाल ने उसे भोपाल नाम के व्यक्ति की पांच बीघा जमीन दिखाई। जिसका एग्रीमेंट तेलूराम और भोपाल के नाम से था। आरोप है कि उन्होंने रोशनलाल को छह लाख का बयाना दे दिया। जमीन में रास्ता न होने पर रोशन लाल ने अपने भाई ग्राम पूरनपुर के तत्कालीन प्रधान पवन पाल से मिलवाया। उसने रास्ते की जमीन को ग्राम पंचायत की बताया और इसके बाद चार लाख की रकम दे दी। पता करा तो मालूम हुआ कि जमीन सिंचाई विभाग की थी और प्रधान को कोई अधिकार नहीं था कि वह रास्ते लिखकर दे। आरोप है कि रोशनलाल व पवनपाल से पैसे वापस करने को कहा तो दोनों आनाकानी करते रहे और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि रोशनलाल व पवनपाल ने जानबूझकर षड्यंत्र के कर दस लाख रुपये हड़प लिए। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रोशनलाल और पवन पाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *