शिक्षक से दुर्व्यवहार पर आप के खिलाफ कांग्रेसियों का मसूरी में प्रदर्शन

Spread the love

मसूरी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मसूरी में प्रदर्शन किया। क्षेत्री ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के इस त्य के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल माफी मांगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अपमान उत्तराखंड की संस्ति नहीं है। वरिष्ठ नागरिक पर इस हमले कि हम कड़ी निंदा करते हैं। वहीं कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री ने शिक्षक का हाल-चाल भी पूछा। शाल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सतीश शर्मा का किसी दल या राजनीति से वास्ता नहीं है। आप के विरोध-प्रदर्शन में तेज लाउडस्पीकर से हार्ट पेशेंट पत्नी को परेशानी हो रही थी। इसलिए आवाज धीमी करने को कहा, लेकिन गुंडागर्दी पर उतारू आप के नेता शिक्षक को भाजपा का एजेंट बताकर धक्का-मुक्की करने लगे। आम आदमी पार्टी की इस गुंडागर्दी से मसूरी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता आक्रोशित है। मुख्यमंत्री को दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई के आदेश देने चाहिए। इस दौरान भावना गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *