जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के 3सदस्यों की हालत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Spread the love

ऋषिकेश। टिहरी जिले के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। दादा, दादी और पोती तीनों को सोमवार देर रात एम्स में उपचार के लिये भर्ती किया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। टिहरी गढ़वाल जिले में प्रतापनगर ब्लाक के सुकरी गांव के एक परिवार में दादा, दादी और पोती ने जंगली मशरूम खा लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। तीनों को सोमवार देर रात एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए लाया गया। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि सुकरी गांव निवासी सुंदरलाल सेमवाल (62) और उनकी पत्नी विमला देवी (56) तथा पोती सलोनी सेमवाल (13) ने घर में बनी जंगली मशरूम की सब्जी खाई। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। बताया कि सुंदरलाल सेमवाल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जबकि दादी और पोती को डे केयर वार्ड में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *