धूमधाम से मनाया प्रकाश गुरुपर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरुनानक देव महाराज का 552 वां प्रकाश गुरुपर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने गुरुनानक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को गुरुद्वारा साहिव के ग्रांथी सुरिंदर सिंह प्रीतम सिंह ने भक्तों को गुरु महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना होगा। इस दौरान गुरु द्वारा में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। गुरुपर्व के लिए गुरुद्वारा को विभिन्न लाइट व फूल मालाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महिंदर सिंह, सचिव वतराम भाटिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार छावड़ा, संदीप सिंह, मनोज सैनी, मानक सिंह, सुखपाल सिंह, शिवम, रवि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *