स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत़.

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद मे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालिका अपने छोटे भाई को बचाने के प्रयास में ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े 7 बजे करीब शहरफाटक लमगडा में सोनी बजेठा उम्र 9 वर्ष पुत्री हरीश सिंह बजेठा निवासी ग्राम क्वेटा लमगड़ा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी, इसी बीच सामने से एक ट्रक आता दिखाई दिया, अपने छोटे भाई को बचाने के दौरान वह स्वंय दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना के बाद वहां भयंकर तनाव हो गया। गुस्साएं लोगों ने ट्क में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक चालक को लोगों ने घेर लिया था। इधर सूचना मिलते ही लमगड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही वाहन को सीज करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। चालक के खिलाफ 279ध्304ए भादवि के तहत मुकद्मा पंजीत किया गया है। उक्त ट्रक को दीपक सिंह निवासी बांस बसबाड़ी पाटी चम्पावत चला रहा था,जो हल्द्वानी से चंपावत को जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *