अगस्त क्रांति दिवस पर नगर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की रविवार को चौहानपाटा गाँधी पार्क में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस पर होने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शोभा यात्रा तथा स्वतंत्रता सेनानी स्मारिका के विमोचन के कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। संगठन अध्यक्ष कमलेश पांडे ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ नंदा देवी मंदिर परिसर से किया जाएगा। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए हुक्का क्लब से गांधी पार्क तथा रैमजे इंटर कलेज तक निकाली जाएगी। इस दौरान गाँधी पार्क में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शोभायात्रा में राज्य के सभी जनपदों से सेनानी परिवारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य के साथ ही मंगल दीप स्कूल के विशिष्ट बच्चों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में सेवानिवृत्त कर्नल रवि पांडे, राधा तिवारी, विनोद शर्मा, पुष्कर पांडे, भरत पांडे, किशन जोशी, कैलाश जोशी, बिपिन चंद्र जोशी, भगवती नेगी, शिव शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, हितेश तिवारी, नंदन सिंह कार्की आदि लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *