सभी धर्म एक का नारा लगाते हुए निकली हरियाणा के कांवड़ियों की टोली

Spread the love

रुड़की। कावड़ मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर निकाली गईं मनमोहक झांकियां आकृर्षण का केंद्र रहीं। कांवड़ यात्रा समापन के समय भी विभिन्न तरह की झांकियों के साथ शिवभक्त अपने शिवालयों की ओर वापस लौट रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर भाईचारे की मिशाल दे रहे हैं। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, बस यही नारा लगाना है, सभी को जगाना है। इसी संदेश के साथ हरियाणा के कांवड़ियों की टोली सभी धर्मों को एक साथ लेकर चल रही है। इस टोली के कांधों पर रखी कांवड़ में हिन्दू धर्म के देवी-देवाताओं की मूर्तियों को स्थापित किया गया है।शुक्रवार को कांवड़ियों की यह टोली काली नदी पहुंची। कांवड़ के सदस्यों की इस टोली में मुख्य सदस्य सुखविंदर, राजू, भोला राम आदि ने बताया पंचकुला की कांवड़ को लेकर चल रहे हैं। वह सदा भाईचारे पर यकीन करते हैं। इस कांवड़ के माध्यम से वह जनता को बताना चाहते हैं कि कांवड़ यात्रा किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी धर्मों की यात्रा है। इसलिए उन्होंने अपनी कांवड़ भगवान शिव के अलावा, अन्य देवी देवताओं की मूर्ति को लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *